लाइव न्यूज़ :

भारत के लिए पाकिस्तान से कहीं अधिक बड़ा खतरा है चीन: सीडीएस बिपिन रावत

By विशाल कुमार | Updated: November 13, 2021 15:25 IST

चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत ने कहा कि इस बारे में कोई संदेह नहीं है कि चीन हमारा दुश्मन नंबर 1 है. उत्तरी सीमाओं पर खतरा बहुत बड़ा है. हम किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार हैं. अगर वे गलवान जैसी घटना को दोबारा अंजाम देते हैं तो उन्हें पिछली बार की तरह ही दोबारा मुहंतोड़ जवाब दिया जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देजनरल बिपिन रावत ने कहा कि चीन, भारत के सामने सबसे बड़ा खतरा है.भारत जमीन से लेकर समुद्र तक कहीं भी ऐसे खतरों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार.सीमा विवाद को हल करने में विश्वास और बढ़ते संदेह की कमी सबसे बड़ी बाधा है. 

नई दिल्ली: चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि चीन, भारत के सामने सबसे बड़ा खतरा है और यह पाकिस्तान से कहीं अधिक बड़ा है. हालांकि, भारत जमीन से लेकर समुद्र तक कहीं भी ऐसे खतरों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

जनरल रावत ने गुरुवार देर रात कहा कि ने कहा कि इस बारे में कोई संदेह नहीं है कि चीन हमारा दुश्मन नंबर 1 है. उत्तरी सीमाओं पर खतरा बहुत बड़ा है. हम किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार हैं. अगर वे गलवान जैसी घटना को दोबारा अंजाम देते हैं तो उन्हें पिछली बार की तरह ही दोबारा मुहंतोड़ जवाब दिया जाएगा.

जनरल रावत पिछले 15 जून को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीन सैनिकों के साथ भारतीय सैनिकों के संघर्ष का उल्लेख कर रहे थे.  इसमें 20 भारतीय सैनिक मारे गए थे. वहीं चीनी सेना के कम से कम चार जवान मारे गए थे.

रावत ने कहा कि परमाणु हथियारों से लैस पड़ोसियों के बीच सीमा विवाद को हल करने के रास्ते में विश्वास और बढ़ते संदेह की कमी सबसे बड़ी बाधा है. 

पिछले महीने, भारतीय और चीनी सैन्य कमांडरों के बीच 13 वें दौर की सीमा वार्ता गतिरोध के बीच ही समाप्त हो गई क्योंकि दोनों पक्ष इस बात पर सहमत नहीं हो सके कि सीमा से कैसे पीछे हटना है.

जनरल रावत ने कहा कि तब से चीन और भारत हिमालयी सीमा पर बुनियादी ढांचे, सैनिकों और सैन्य हार्डवेयर को लगातार बढ़ा रहे हैं.

रक्षा प्रमुख ने कहा कि चीनी वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ गांवों का निर्माण कर रहे हैं, क्योंकि दोनों देशों के बीच विवादित लेकिन वास्तविक सीमा ज्ञात है.

उन्होंने कहा कि चीन जिस तरह का बुनियादी ढांचा खड़ा कर रहा है उसके कारण चीन के पीछे हटने की संभावना कम नजर आ रही हैं.

टॅग्स :चीनबिपिन रावतभारतपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह