लाइव न्यूज़ :

सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख ने ‘वीर नारियों’ से की मुलाकात, दिया हर संभव सहायता का दिलाया भरोसा

By भाषा | Updated: November 2, 2021 20:27 IST

Open in App

जम्मू, दो नवंबर सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने शहीद रक्षा कर्मियों की विधवाओं या ‘वीर नारियों’ को मंगलवार को सम्मानित किया और उनके बच्चों की देखभाल तथा पेशेवर सशक्तिकरण के लिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

उत्तरी कमान, रक्षा, जनसंपर्क अधिकारी की ओर से कहा गया कि भारतीय सेना राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों का सम्मान करती है और पूर्व सैनिकों तथा ‘वीर नारियों’ के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने परंपरा को निभाते हुए उधमपुर स्थित अपने आधिकारिक आवास में ‘13 जम्मू और कश्मीर राइफल्स’ इकाई के उन सैनिकों की विधवाओं से मुलाकात की जो कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे।

पीआरओ की ओर से कहा गया कि तत्कालीन युद्ध के दौरान लेफिनेंट जनरल जोशी इस इकाई के कमांडिंग अफसर थे और पूर्व सैनिकों तथा ‘वीर नारियों’ से वह करीब से जुड़ाव महसूस करते हैं।

मुलाकात के दौरान उत्तरी कमान के प्रमुख ने परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा के भाई विशाल बत्रा से मुलाकात की और इस आयोजन को करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव