लाइव न्यूज़ :

सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बाइक रैली का नेतृत्व किया

By भाषा | Updated: July 25, 2021 22:25 IST

Open in App

जम्मू, 25 जुलाई कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सेना ने कश्मीर घाटी और लेह के पर्वतों के बीच एक हजार किलोमीटर की दूरी तय कर बाइक रैली निकाली। यह रैली शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए द्रास में स्थापित किये गए ऐतिहासिक कारगिल युद्ध स्मारक पर समाप्त हुई।

रैली की एक टुकड़ी का नेतृत्व सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने किया जो कारगिल युद्ध में भी शामिल थे। जोजिला दर्रे से गुजरने से ठीक पहले लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने टीम से पूछा, “हाउ इज द जोश?” (जोश कैसा है?), इसके जवाब में जवानों ने कहा, “हाई सर” (ऊंचा है।)

जोजिला दर्रा समुद्र तल से 11,649 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सेना ने इस रैली की तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन साझा किये। सेना ने ट्विटर पर लिखा, “जब सेना के कमांडर आगे नेतृत्व करते हैं तब जोश आकाश की ऊंचाई पर होता है।”

वीडियो में लेफ्टिनेंट जनरल जोशी कह रहे हैं, “अब सबसे आसान रास्ता है…। हम लद्दाख जाते हुए जब जोजिला पर चढ़ेंगे तब (आपको) ध्यान रखना होगा।” कारगिल युद्ध समाप्त होने की घोषण 26 जुलाई 1999 को हुई थी जब भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी फौज को पीछे खदेड़ दिया था।

इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। पाकिस्तानी सेना की नॉर्दर्न लाइट इन्फेंट्री के फौजी सीमा पार कर भारत के क्षेत्र में घुस आए थे और उन्होंने कारगिल की चोटियों पर कब्जा कर लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है