लाइव न्यूज़ :

फोन टैपिंग मामले में दिल्ली पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए मुख्यमंत्री के ओएसडी

By भाषा | Updated: November 12, 2021 19:43 IST

Open in App

जयपुर, 12 नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा शुक्रवार को फिर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के समक्ष पेश नहीं हुए।

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा फोन टैपिंग के मामले में नई दिल्ली में दी गई एक शिकायत के संबंध में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शर्मा को तीसरी बार तलब किया था। शर्मा ने व्यक्तिगत कारणों के चलते पेश होने में असमर्थता व्यक्त की है।

शर्मा ने अपने प्रत्युत्तर में कहा, ‘‘मैं एक सप्ताह तक जयपुर से बाहर यात्रा करने में असमर्थ हूं क्योंकि मेरे पिताजी की तबियत ठीक नहीं है और मुझे एक सप्ताह तक उन्हें नहीं छोड़ने की सलाह दी गई है। यदि कोई अत्यावश्यकता है तो मैं उपयुक्त समय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपलब्ध हूं। यदि मेरी ओर से किसी जानकारी की आवश्यकता है तो आपसे अनुरोध है कि मुझे एक प्रश्नावली प्रदान करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह भी बता सकता हूं कि मैंने दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष एक अर्जी पर शीघ्र सुनवाई के लिए एक आवेदन किया है और यह अर्जी 12 नवंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।” दिल्ली उच्च न्यायालय अब उनकी अर्जी पर 13 नवंबर को सुनवाई करेगा।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इससे पहले शर्मा को इस मामले में पूछताछ के लिए 24 जुलाई और 22 अक्टूबर को पेश होने के लिए पहला नोटिस भेजा था लेकिन वह व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए वह पेश नहीं हुए।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री शेखावत ने फोन टैपिंग मामले में शर्मा व अन्य के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने और गैरकानूनी तरीके से टेलीग्राफिक सिग्नल (टेलीफोनिक बातचीत) को ‘इंटरसेप्ट’ करने के आरोप में शिकायत 25 मार्च को दी थी जिसके आधार पर एक मामला दर्ज किया गया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 13 जनवरी तक शर्मा के खिलाफ कोई कार्रवाई करने पर रोक लगा रखी है।

शर्मा ने फोन टैपिंग में संलिप्तता के आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उन्होंने तो केवल सोशल मीडिया पर उपलब्ध क्लिप को अग्रसरित (फारवर्ड) किया था ताकि कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के षड्यंत्र का खुलासा हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू