लाइव न्यूज़ :

केरल, आंध्र, गोवा, तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: July 7, 2021 16:23 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, सात जुलाई केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गोवा के राजनीतिक नेताओं एवं फिल्म जगत की हस्तियों ने बॉलीवुड के महान अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर बुधवार को शोक जताया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि अभिनय के पांच दशक लंबे करियर के दौरान दिलीप कुमार द्वारा अभिनीत यादगार भूमिकाएं उनके प्रशंसकों के जहन में हमेशा बसी रहेंगी।

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने दिलीप कुमार को “भरातीय सिनेमा का अगुआ” बताते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

युवा दिलीप कुमार की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो साझा करते हुए पृथ्वीराज सुकुमारन ने ट्वीट किया, “दिलीप कुमार सर, आपकी आत्मा को शांति मिले। दिग्गज।”

‘लेडी सुपरस्टार’ मंजू वारियर ने दिलीप कुमार की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, “महान अभिनेता को श्रद्धांजलि’ जबकि विधानसभा अध्यक्ष एम बी राजेश ने उन्हें भारतीय सिनेमा के ‘सुपस्टार’ का प्रतीक बताया।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कुमार के निधन पर शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया, “दिग्गज अभिनेता के निधन की खबर से दुखी हूं। वह भारतीय सिनेमा के अगुआ और सफल मनोरंजक थे। शोक संतप्त परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं।”

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव और तेलुगु फिल्म जगत की कई हस्तियों ने दिलीप कुमार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

हिंदी फिल्मों में दिलीप कुमार के शानदार करियर को याद करते हुए राव ने कहा कि दिग्गज अभिनेता के निधन ने भारतीय फिल्म जगत में एक खालीपन पैदा कर दिया है।

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि महान कलाकार ने सिनेमा प्रेमियों की कई पीढ़ियों पर एक अमिट छाप छोड़ दी है।

अभिनेता से नेता बने चिरंजीवी ने कहा कि दिलीप कुमार के निधन के साथ भारतीय फिल्म उद्योग के एक युग का अंत हो गया।

उन्होंने ट्वीट किया, “दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार साहब के निधन से अत्यंत दुखी हूं। भारत के महानतम कलाकारों में से एक, अभिनय का एक संस्थान और एक राष्ट्रीय धरोहर। कई दशकों तक दुनिया को रोमांचित करने वाले। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”

तेलुगु सिनेमा के शीर्ष अभिनेता जूनियर एनटीआर ने ट्वीट किया, “भारतीय सिनेमा के विकास में दिलीप कुमार साहब का योगदान बहुमूल्य है। आपकी हमेशा याद आएगी और बहुत याद आएगी।”

अभिनेता महेश बाबू ने दिलीप कुमार को “अमर हस्ती’’ बताया।

उन्होंने ट्वीट किया, “भारतीय सिनेमा के लिए बहुत बड़ा नुकसान। दिलीप कुमार सर, आपकी आत्मा को शांति मिले। आपकी बहुत याद आएगी।”

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने भी अभिनेता के निधन पर शोक जताया है।

राज्यपाल ने एक बयान में कहा कि दिलीप कुमार अभिनय के जुदा अंदाज के साथ भारतीय सिनेमा में एक चलन स्थापित करने वाले कलाकार थे। उन्होंने कहा कि उनकी गिनती देश के महानतम अभिनेताओं में होती है और उन्होंने अपने पांच दशक के करियर में अगली पीढ़ी के कलाकारों को प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिलीप कुमार भारतीय सिनेमा के अगुआ थे और मुगल-ए-आजम में सलीम की भूमिका को अमर कर उन्होंने बॉलीवुड में अपने लिए खास जगह बनाई।

रेड्डी ने ट्वीट किया, “दिग्गज कलाकार का निधन सांस्कृतिक जगत में एक खालीपन ले आया है जिसे भरा नहीं जा सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए