लाइव न्यूज़ :

असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों ने अंतर-राज्यीय सीमा के मुद्दे पर बातचीत की

By भाषा | Updated: November 26, 2021 01:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर असम और मिजोरम सरकार ने बृहस्पतिवार को, अपनी अंतर-राज्यीय सीमा पर बाड़ में वृद्धि करने का निर्णय लिया। दोनों राज्यों के बीच की सीमा पर जुलाई में हुई हिंसा में असम पुलिस के पांच कर्मियों और एक आम नागरिक की मौत हो गई थी।

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने असम के अपने समकक्ष हिमंत बिस्व सरमा के साथ चली दो घंटे की बैठक को ‘सौहार्दपूर्ण’ करार दिया। अधिकारियों ने कहा कि दोनों मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद अपने सीमा विवाद को सुलझाने के लिए बैठक की।

बैठक के बाद जोरामथांगा ने संवाददाताओं से कहा, “हमारी मुलाकात अच्छी रही। हम भाई जैसे हैं। कल हम एक साथ केंद्रीय गृह मंत्री (अमित शाह) से मुलाकात करेंगे। हम सीमा पर बाड़ में वृद्धि करने का प्रयास करेंगे।” हालांकि, सरमा ने कहा कि उन्होंने साथ में भोजन किया और इसके अलावा किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह