लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन की कमी नहीं होने का मुख्यमंत्री का दावा सफेद झूठ : कांग्रेस

By भाषा | Updated: April 26, 2021 19:20 IST

Open in App

लखनऊ, 26 अप्रैल कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दावे को 'सफेद झूठ' बताते हुए सोमवार को कहा कि मरीजों के परिजन का ऑक्सीजन सिलेंडर लेने के लिए पूरी पूरी रात जागकर लाइन में खड़े होना उसकी पोल खोलता है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री के बयान को 'सफेद झूठ' करार देते हुए कहा कि मरीजों के परिजन राजधानी लखनऊ में पूरी-पूरी रात जागकर ऑक्सीजन गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े जद्दोजहद कर रहे हैं, इसी से मुख्यमंत्री के दावों की पोल खुल गयी है।

उन्होंने कहा कि जब यह स्थिति राजधानी लखनऊ की है तो राज्य के अन्य सभी जनपदों की स्थिति क्या होगी, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दूसरी लहर के हाहाकार से बचने के लिये अगर मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली टीम इलेवन ने समुचित तैयारियां की होतीं तो संक्रमितों को उचित उपचार उपलब्ध होता। उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीजों के लिये ऑक्सीजन सिलेंडर, आईसीयू, वेंटिलेटर व बेडों की पर्याप्त व्यवस्था होती तो आज बढ़ रहे भीषण संक्रमण और हो रही मौतों के आंकड़े से बचा जा सकता था।

लल्लू ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा आपातस्थिति जैसे हालात हैं, इस भयावह आपदा काल में योगी मंत्रिमंडल संवैधानिक भूमिका का निर्वहन करने में कहीं दिखायी नहीं दे रहा है।

उन्होंने कहा कि संकट के समय में मुख्यमंत्री और उनकी टीम इलेवन, जिसको संक्रमण नियंत्रित करने, संक्रमित मरीजों को उचित उपचार की व्यवस्था करनी थी वह मात्र ‘‘हेडलाइन मैनेजमेंट’’ के लिये काम करती रही, उसने आम जनजीवन को भगवान भरोसे छोड़कर घोर अपराध किया है।

योगी आदित्यनाथ ने कथित रूप से कहा था कि कि राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिये ऑक्सीजन की कोई कमी नही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos