भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन किए

By भाषा | Updated: December 15, 2021 19:43 IST2021-12-15T19:43:48+5:302021-12-15T19:43:48+5:30

Chief Ministers and Deputy Chief Ministers of BJP ruled states visited Ram Janmabhoomi and Hanumangarhi temple | भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन किए

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन किए

अयोध्या (उत्तर प्रदेश), 15 दिसंबर भाजपा शासित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा उप मुख्यमंत्रियों ने बुधवार को अयोध्या दौरे के दौरान राम जन्मभूमि तथा प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन किए।

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमवार को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन के साक्षी बने यह मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री अपने परिजनों के साथ अयोध्या पहुंचे और सरयू नदी के किनारे आरती में भी शामिल हुए।

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी मौजूद थे। आरती में हिस्सा लेने वाले मुख्यमंत्रियों में मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान, त्रिपुरा के बिप्लव देव, गोवा के प्रमोद सावंत, हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर, असम के हिमंत बिस्व सर्मा, गुजरात के भूपेंद्र भाई पटेल, अरुणाचल प्रदेश के प्रेमा खांडू और मणिपुर के एन. विशेन सिंह शामिल थे।

उसके बाद इन मुख्यमंत्रियों तथा उप मुख्यमंत्रियों ने हनुमानगढ़ी और श्रीराम लला मंदिर में दर्शन पूजन किया। भ्रमण के दौरान इन अतिथियों ने रामलला मंदिर के परिसर में स्थापित मंदिर निर्माण कार्यो की जानकारी ली और मंदिर निर्माण कर रही कंपनी का इस सिलसिले में एक प्रस्तुतीकरण भी देखा।

प्रस्तुतिकरण में बताया गया कि मंदिर तीन तलों का बनेगा, जिसकी लम्बाई 388 फुट, चौड़ाई 250 फुट और ऊंचाई 161 फुट होगी। मंदिर का निर्माण रात दिन चल रहा है और इसके 2023 के अन्त तक पूरा होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Chief Ministers and Deputy Chief Ministers of BJP ruled states visited Ram Janmabhoomi and Hanumangarhi temple

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे