लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री योगी शनिवार को हैदराबाद में निकाय चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे

By भाषा | Updated: November 26, 2020 20:40 IST

Open in App

लखनऊ, 26 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हैदराबाद में निकाय चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे ।

केरल, कर्नाटक, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात मध्य प्रदेश के साथ बिहार तथा दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने वाले योगी आदित्यनाथ अब हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

राज्य के अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने बृहस्पतिवार को 'भाषा' को बताया कि योगी 28 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर हैदराबाद जाएंगे। वहां वह एक राजनीतिक रैली को संबोधित करेंगे ।

मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने 'भाषा' को बताया कि योगी आदित्यनाथ निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में पहले एक रोड शो करेंगे । रोड शो के समापन के बाद वह एक जनसभा में शामिल होंगे ।

उन्होंने कहा कि इसके बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पार्टी का जो भी कार्यक्रम बनाया जाएगा, मुख्यमंत्री उसमें भी शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां