लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री योगी ने श्रमिकों से किया संवाद, श्रमिकों के लिए सुरक्षा व स्वास्थ्य बीमा की घोषणा

By भाषा | Updated: May 1, 2021 22:38 IST

Open in App

लखनऊ, एक मई उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को श्रमिकों की किसी दुर्घटना में मौत या किसी प्रकार के अंग-भंग होने या दिव्यांगता आने पर दो लाख रुपये का सुरक्षा बीमा कवर तथा पांच लाख रुपये तक का स्‍वास्‍थ्‍य बीमा कराने की घोषणा की है।

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर शनिवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने ऑनलाइन माध्यम से श्रमिकों और श्रमिक संगठनों से संवाद करते हुए प्रदेश के सभी श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए उपरोक्‍त दो योजनाओं की घोषणा की।

शनिवार की शाम जारी सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है तथा उनके कल्याण व उत्थान हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभान्वित कर रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने लिए दो बीमा योजनाओं की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के तहत निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था आगामी पांच मई से प्रारम्भ की जाएगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्धनगर से गौतम बघेल, अयोध्या से केदारनाथ यादव, आगरा से सोनपाल व अशोक कुमार, प्रयागराज से अरुण कुमार व दीपक कुमार वर्मा से संवाद किया।

इन सभी ने श्रमिकों के हित के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों व संचालित की जा रही योजनाओं की सराहना की।

इस मौके पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में श्रम विभाग पूरी निष्ठा व पारदर्शिता के साथ श्रमिकों के सम्मान पूर्वक जीवन-यापन तथा जीवन स्तर में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह