लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री योगी ने ब्लैक फंगस को 'अधिसूचित बीमारी' घोषित करने के निर्देश दिये

By भाषा | Updated: May 21, 2021 21:21 IST

Open in App

लखनऊ, 21 मई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यत: कोविड-19 रोग से उबरे मरीजों को निशाना बना रहे ब्लैक फंगस को 'अधिसूचित बीमारी' घोषित किया जाये। हालांकि देर शाम तक इस संबंध में आदेश जारी नहीं हो सका है।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘यह आदेश अभी जारी नहीं किया गया है। प्रस्ताव को अनुमोदन मिलने के बाद आदेश जारी किया जाएगा।’’

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने 'भाषा' को बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक ब्लैक फंगस से करीब 300 रोगी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हो चुके हैं।

कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित अधिकारियों की टीम 9 की बैठक में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘पोस्ट कोविड अवस्था में ब्लैक फंगस संक्रमण की समस्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के परामर्श के अनुरूप प्रदेश सरकार सभी मरीजों के समुचित चिकित्सकीय उपचार की व्यवस्था कर रही है। केंद्र सरकार के निर्देशों के क्रम में कोविड की तर्ज पर ब्लैक फंगस को भी अधिसूचित बीमारी घोषित किया जाए। इस संबंध में आदेश आज ही जारी कर प्रभावी करा दिया जाए।’’

सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि इसकी दवा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाये।

बयान के मुताबिक, ‘‘अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि ब्लैक फंगस के उपचार की दवाएं हर जनपद में उपलब्ध करा दी गयी हैं। निजी अस्पतालों में इस बीमारी का इलाज करा रहें रोगी भी संबंधित मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र देकर दवा प्राप्त कर सकते हैं। प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कालेजों तथा निजी अस्पतालों में ब्लैक फंगस उपचार करा रहे रोगियों की पूरी केस हिस्ट्री तथा लाइन आफ ट्रीटमेंट की जानकारी प्राप्त कर विशेषज्ञों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।’’

सहगल से जब उत्तर प्रदेश में ब्लैक फंगस से मरने वाले रोगियों की संख्या के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बीमारी से मरने वाले रोगियों को कोविड बीमारी से मरने वाले रोगियों की श्रेणी में ही रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब तीन सौ मामले सामने आये हैं।

राजधानी की किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डा सुधीर सिंह ने बताया कि केजीएमयू में अब तक ब्लैक फंगस के 73 रोगी भर्ती हुये हैं जिनमें से 23 रोगी पिछले 24 घंटे में भर्ती हुये हैं । पिछले 24 घंटों में दो रोगियों की सर्जरी हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब