लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री योगी ने ब्लैक फंगस को 'अधिसूचित बीमारी' घोषित करने के निर्देश दिये

By भाषा | Updated: May 21, 2021 13:27 IST

Open in App

लखनऊ, 21 मई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यत: कोविड-19 रोग से उबरे मरीजों को निशाना बना रहे कवक संक्रमण (ब्लैक फंगस) को 'अधिसूचित बीमारी' घोषित किया जाये।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने 'भाषा' को बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक ब्लैक फंगस से करीब 300 कोविड रोगी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हो चुके हैं।

उधर लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक ब्लैक फंगस के यहां 73 रोगी भर्ती हुये हैं जिनमें से 23 रोगी पिछले 24 घंटे में भर्ती हुये हैं।

कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित अधिकारियों की टीम 9 की बैठक में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ''पोस्ट कोविड अवस्था में ब्लैक फंगस के संक्रमण की समस्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के परामर्श के अनुरूप प्रदेश सरकार सभी मरीजों के समुचित चिकित्सकीय उपचार की व्यवस्था कर रही है। केंद्र सरकार के निर्देशों के क्रम में कोविड की तर्ज पर ब्लैक फंगस को भी अधिसूचित बीमारी घोषित किया जाए। इस संबंध में आदेश आज ही जारी कर प्रभावी करा दिया जाए।''

सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि इसकी दवा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाये।

बयान के मुताबिक ''अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि ब्लैक फंगस के उपचार की दवायें हर जनपद में उपलब्ध करा दी गयी है। निजी अस्पतालों में इस बीमारी का इलाज करा रहें रोगी भी संबंधित मंडलायुक्त को प्रार्थनापत्र देकर दवा प्राप्त कर सकते हैं। प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कालेजों तथा निजी अस्पतालों में ब्लैक फंगस उपचार करा रहे रोगियों की पूरी केस हिस्ट्री तथा लाइन आफ ट्रीटमेंट की जानकारी प्राप्त कर विशेषज्ञों को उपलब्ध कराई जा रही हैं ।''

अपर मुख्य सचिव सहगल से जब उत्त प्रदेश में ब्लैक फंगस से मरने वाले रोगियों की संख्या के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बीमारी से मरने वाले रोगियों को कोविड बीमारी से मरने वाले रोगियों की श्रेणी में ही रखा जाता हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक करीब तीन सौ मामलें प्रदेश में ब्लैक फंगस के सामने आयें हैं।

सहगल ने बताया कि ब्लैक फंगस को अधिसूचित बीमारी घोषित करने का आदेश शुक्रवार शाम तक जारी हो जायेगा।

राजधानी की किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डा सुधीर सिंह ने बताया कि केजीएमयू में अब तक ब्लैक फंगस के 73 रोगी भर्ती हुये हैं जिनमें से 23 रोगी पिछले 24 घंटे में भर्ती हुये हैं । पिछले 24 घंटों में दो रोगियों की शल्य क्रिया हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?