लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना टीकाकरण तैयारियों की प्रधानमंत्री को दी जानकारी

By भाषा | Updated: November 24, 2020 19:35 IST

Open in App

लखनऊ, 24 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को कोविड-19 टीकाकरण को लेकर राज्य सरकार की तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्‍यमंत्री ने कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण को लेकर प्रधानमंत्री को बताया कि टीकाकरण के लिए प्रदेश में एक सुदृढ़ कोल्ड चेन व्यवस्था तैयार की जा रही है । मुख्‍यमंत्री ने कहा कि राज्य की विशाल आबादी को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण के लिए पर्याप्त संख्या में वैक्सीनेटर्स की उपलब्धता कराने के निर्देश जारी किए जा चुके है। वैक्सीनेटर्स के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की है ।

आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री की मंगलवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में जानकारी दी कि अधिकारियों को वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

आदित्यनाथ पहले ही 15 दिसंबर तक कोरोना वैक्सीन को लेकर सभी काम पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दे चुके हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। वैक्सीन को बेहद कारगर बनाए रखने के लिए कोल्ड चेन की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे वैक्सीन की गुणवत्ता में कोई भी कमी नहीं आ पाएगी।

उन्होंने कहा ,‘‘हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में कोरोना वायरस पर जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में कोविड-19 के टीकाकरण कार्य को सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न करने के लिए पूर्णत: कटिबद्ध है। प्रदेश में यह कार्य सभी विभागों के आपसी तालमेल के साथ संचालित किए जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह