लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री योगी ने किया कोविड-19 टीकाकरण अभियान का औचक निरीक्षण

By भाषा | Updated: March 1, 2021 17:36 IST

Open in App

लखनऊ, एक मार्च उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सिविल अस्पताल का दौरा कर वहां चल रहे कोविड-19 टीकाकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने सिविल अस्पताल में किये जा रहे कोविड-19 टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां जारी टीकाकरण पर संतोष व्यक्त करते हुए टीकाकरण को केन्द्र सरकार के दिशानिर्देशों तथा क्रम के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिये।

ज्ञातव्य है कि राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान गत 16 जनवरी को शुरू किया गया था और सोमवार से इस अभियान का विस्तार करते हुये 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों तथा 45 से 59 वर्ष के आयु वर्ग में अन्य बीमारियों से ग्रस्त एवं संक्रमण के प्रति संवेदनशील व्यक्तियों को भी शामिल किया गया।

प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के लिये सरकारी तथा निजी चिकित्सालयों में कोविड-19 टीकाकरण केंद्र स्थापित किये गये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी तथा निजी अस्पतालों में स्थापित कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों की नियमित निगरानी करते हुये टीकाकरण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाये।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि केन्द्र सरकार ने 20 बीमारियों की एक सूची जारी की है, जिससे ग्रस्त 45 से 50 साल के लोगों को भी टीका लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में कोविड-19 का टीका मुफ्त लगाया जा रहा है जबकि निजी अस्पताल में एक खुराक के लिये 250 रुपये देने होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए