लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री योगी का दावा : पिछली सरकार के मुकाबले कम हुए अपराध

By भाषा | Updated: February 25, 2021 15:51 IST

Open in App

लखनऊ, 25 फरवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को विधान परिषद में कहा कि पिछली सरकार के मुकाबले उनके कार्यकाल में अपराध कम हुए हैं।

योगी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि दुनिया का हर बड़ा निवेशक आज उत्तर प्रदेश में निवेश करना चाहता है, क्योंकि उसे मालूम है कि यहां की कानून—व्यवस्था बेहतर है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं वर्ष 2016—17 और 2020—21 में एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो) के तुलनात्मक आंकड़े दे रहा हूं। डकैती की घटनाओं में 65.72 प्रतिशत की कमी आई है। लूट की घटनाओं में 66.15 प्रतिशत, हत्या की घटनाओं में 19.80 प्रतिशत, बलवे की घटना में 40.20 प्रतिशत और बलात्कार की घटनाओं में 45.43 प्रतिशत की कमी आई है।''

मुख्यमंत्री ने कहा, ''अगर 2016—17 और 2020—21 के बीच तुलनात्मक अध्ययन करेंगे तो शस्त्र अधिनियम के तहत 27.55 प्रतिशत अधिक कार्यवाही हुई है। एनडीपीएस एक्ट में 52.94 प्रतिशत, गैंगस्टर एक्ट में 31.09 प्रतिशत और रासुका में 19.57 प्रतिशत अधिक कार्यवाही हुई है।''

उन्होंने कहा कि ढांचागत सुविधाओं को देखें तो सरकार ने 59 नए थाने और 29 नई चौकियां बनाई हैं। इसके अलावा चार महिला थाने, आर्थिक अपराध के चार थाने, 10 विजिलेंस के थाने और 16 साइबर क्राइम के थाने बनाए गए।

योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने 69 अग्निशमन केंद्र बनाए और 40 एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट भी गठित की हैं। साथ ही 218 पॉक्सो अदालतों का भी गठन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह