लाइव न्यूज़ :

मुख्‍यमंत्री योगी गोरखपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में गोरखनाथ बूथ के पन्‍ना प्रमुख बने

By भाषा | Updated: October 23, 2021 20:26 IST

Open in App

गोरखपुर, 23 अक्टूबर उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पन्‍ना प्रमुखों (मतदाता सूची के एक पन्ने का प्रमुख) की तैनाती के क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गोरखपुर नगर विधानसभा क्षेत्र के गोरखनाथ स्थित बूथ संख्या-246 के लिए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को पन्‍ना प्रमुख नियुक्त किया है।

भाजपा के गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सिंह ने बताया कि पार्टी 2022 के चुनाव के लिए बूथों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है और बूथ स्‍तर से लेकर राष्‍ट्रीय स्‍तर के पार्टी पदाधिकारियों को पन्‍ना प्रमुख की जिम्मेदारी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर नगर विधानसभा के बूथ संख्या-350 के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्‍यसभा सदस्‍य शिवप्रताप शुक्‍ला को पन्‍ना प्रमुख बनाया गया है। इसी तरह नगर विधायक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल को भी पन्‍ना प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं