लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री योगी ने विंग कमांडर चौहान के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की

By भाषा | Updated: December 10, 2021 22:30 IST

Open in App

लखनऊ, 10 दिसंबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तमिलनाडु के कन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए आगरा निवासी विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के पैतृक आवास शुक्रवार को गए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस मौके पर विंग कमांडर चौहान के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि पूरा देश प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत सहित उत्कृष्ट सैन्य अधिकारियों के दुःखद निधन से आहत है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के परिजनों से भेंट की और उन्हें सांत्वना दिया।

एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार विंग कमांडर चौहान के परिजनों के साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा उनके परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी। प्रत्येक भारतवासी अपनी पूरी संवेदना के साथ विंग कमांडर चौहान के परिजनों के साथ खड़ा है।

मुख्यमंत्री ने विंग कमांडर चौहान के परिजनों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा एक संस्था का नामकरण उनके नाम पर करने की भी घोषणा की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल जनपद देवरिया निवासी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिवंगत जनरल बिपिन रावत और उनकी धर्म पत्नी मधुलिका रावत को दिल्ली स्थित उनके आवास पर आज श्रद्धांजलि देने के बाद आगरा पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे