लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आयेंगे शुक्रवार को अयोध्या, पावन नगरी को मिलेंगे दिवाली के कई सौगात

By भाषा | Updated: November 13, 2020 00:03 IST

Open in App

अयोध्या, 12 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जब यहां भव्य दीपोत्सव मनाने के लिए पहुंचेंगे तो अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे समेत दिवाली के कई उपहार मिलने की संभावना है।

एक दर्जन से अधिक विकास परियोजनाओं की घोषणा होने की संभावना है। सरयू नदी तट को 5.51 लाख दीयों से सजाया जाएगा।

भगवान राम, देवी सीता और लक्ष्मण के वेश में कलाकार ‘पुष्पक विमान’ से तट पर उतरेंगे तथा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री उनकी अगवानी करेंगे। हेलीकॉप्टर को फूलों से सजाकर विमान का रूप दिया गया है।

यह समारोह शुक्रवार दोपहर को ही प्रारंभ हो जाएगा जबकि अयोध्या के साकेत कॉलेज से भगवान राम की झांकी पांच किलोमीटर का मार्ग तय कर तट पर पहुंचेगी। उस झांकी में गुरुकुल शिक्षा, राम-सीता विवाह, केवट प्रसंग, राम दरबार, सबरी राम मिलाप और लंका दहन जैसे अद्भुत प्रस्तुतियां होगी।

जब सूर्यास्त पर सरयू नदी में भव्य आरती होगी तब आगामी राममंदिर निर्माण स्थल पर भी 11000 दीये जलाये जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री नयी परियोजनाओं की घोषणा करने के साथ ही वर्तमान विकास परियोजनाओं के बारे में बात कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ शुक्रवार को अयोध्या में काफी कुछ होगा। ’’

अयोध्या और उसके लोगों के लिए मुख्यमंत्री कुछ परियोजनाएं समर्पित कर सकते हैं उनमें आधुनिक सीवेज शोधन संयंत्र है ताकि नदी का प्रवाह एवं स्वच्छता बना रहे।

इस तीर्थनगर में 3.47 करोड़ रूपये से रामलीला सेंटर, 19.02 करोड़ रूपये की लागत से भजन स्थल, 21.92 करोड़ रूपये की लागत से रानी हेओ मेमोरियल पार्क, 7.59 करोड़ रूपये की लागत से रामकथा वीथिका आदि बनेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे