लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में कोविड-19 प्रबंधन का जायजा लिया

By भाषा | Updated: April 9, 2021 16:38 IST

Open in App

प्रयागराज, नौ अप्रैल जिले में कोविड-19 के मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच महामारी प्रबंधन का जायजा लेने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को यहां पहुंचे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के साथ ही स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल का दौरा किया।

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री ने कोविड-19 प्रबंधन की दृष्टि से आज प्रयागराज का दौरा किया। यहां उन्होंने इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर को देखा और अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

सिंह ने बताया कि इसके बाद मुख्यमंत्री स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल गए जहां उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के लिए समर्पित एक नए अस्पताल की स्थापना पर बल दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस लोगों का चालान दंड के लिए नहीं बल्कि सद्भाव के साथ करे और लोगों को कोविड-19 नियमों का पालन करने के लिए समझाए।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का जोर है कि प्रयागराज में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच 60-70 प्रतिशत होनी चाहिए।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान के तहत मुख्यमंत्री ने 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाने की तैयारी करने को अधिकारियों को निर्देश दिया और जनप्रतिनिधि इस उत्सव में शामिल हों। साथ साथ स्वच्छता का अभियान चलता रहे जिससे कोविड-19 प्रबंधन में कोई कमी ना हो।

मुख्यमंत्री की बैठक में शामिल रहे चायल से विधायक संजय गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की। कोरोना संक्रमण के मामले में प्रयागराज सबसे खराब स्थिति में है इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को सचेत किया है कि आगामी टीका उत्सव में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यह माना कि वायरस का दूसरा संस्करण बहुत ही खतरनाक है, इसलिए लोगों की इससे सुरक्षा को लेकर बहुत कड़े दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां