लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का किया सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: August 9, 2021 22:34 IST

Open in App

औरैया/इटावा (उप्र) उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को औरैया और इटावा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावितों के बीच राहत सामग्री वितरित की।

सोमवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ एवं आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिले में आपदा राहत कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित मुन्नी देवी, आशा देवी, समता देवी, विनीता, देवेन्द्र कुमार, अंकुर, रामजी, सुभाष चन्द्र सहित 26 परिवारों को राशन किट वितरित की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा लगातार राहत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा सभी प्रभावित को हर सम्भव राहत व मदद उपलब्ध करायी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ प्रदेश के दो मंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। आपदा से जनहानि होने पर प्रत्येक व्यक्ति को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की व्यवस्था है।’’

उन्होंने कहा कि यदि किसी का मकान पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गया है, तो उसे पात्रता के आधार पर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया जाए। उनके अनुसार प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि तलहटी में बसे जिन गांवों में हर वर्ष बाढ़ की सम्भावना रहती है, वहां के निवासियों को ऊँचें स्थानों पर बसाने की व्यवस्था की जाए। उनका कहना था कि उन्हें ग्राम पंचायत की जमीन पर अथवा जमीन की व्यवस्था कर उनका पुनर्वास किया जाए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने के कारण जनपद औरैया के 13 राजस्व ग्रामों के लोग प्रभावित हुए हैं।

इटावा से मिली खबर के अनुसार आदित्यनाथ ने जिले में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के उपरान्त जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन सभागार में अपने संक्षिप्त संबोधन मे उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, बाढ पीडितों को संबोधित करते हुए कहा कि कोटा बैराज से भारी मात्रा में चंबल नदी में जल छोड़े जाने से इटावा औरैया सहित अन्य जनपदों में आई बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों पर राज्य सरकार की पहले से नजर रखी जा रही थी। मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि अब नदियों का जलस्तर गिरने लगा है, ऐसे में सभी अधिकारी, जनप्रतिनिधि बाढ़ ग्रस्त इलाकों में पुनर्वास राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाएं।

सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने इटावा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। तत्पश्चात् उन्होंने पुलिस लाइंस में बाढ़ प्रभावित लोगों से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने पुलिस लाइंस सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ एवं आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आपदा राहत कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू