लाइव न्यूज़ :

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मेरा कोविड केन्द्र’ ऐप का लोकार्पण किया

By भाषा | Updated: December 5, 2020 22:33 IST

Open in App

लखनऊ, पांच दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को ‘मेरा कोविड केन्द्र’ मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया। इस ऐप के जरिये पांच किलोमीटर के दायरे में स्थित निःशुल्क कोविड परीक्षण केंद्र का पता लगाया जा सकता है।

शनिवार को जारी सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि कोविड-19 के विरुद्ध निरंतर सतर्कता व सावधानी आवश्यक है।

योगी ने कहा कि ‘मेरा कोविड केन्द्र’ ऐप कोरोना परीक्षण केन्द्र तक पहुंच आसान बनाने के लिए राज्य सरकार की अभिनव पहल है। इससे प्रदेश वासियों को कोविड-19 की जांच कराने में सुविधा होगी।

उन्‍होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में निशुल्क परीक्षण की सुविधा है और इसके अलावा सरकार ने निजी प्रयोगशालाओं द्वारा किए जाने वाले परीक्षणों के लिए भी दर निर्धारित की है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि प्रदेश ने देश व दुनिया में कोविड-19 के विरुद्ध संघर्ष में विशिष्ट पहचान बनायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित