गुजरात और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल का निधन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

By भाषा | Updated: March 8, 2021 15:20 IST2021-03-08T15:20:29+5:302021-03-08T15:20:29+5:30

Chief Minister Yogi Adityanath mourns the death of former Governor of Gujarat and Rajasthan | गुजरात और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल का निधन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

गुजरात और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल का निधन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

लखनऊ, आठ मार्च गुजरात और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह का सोमवार को निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अंशुमान सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

न्यायमूर्ति सिंह संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती थे। अस्पताल द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद सिंह आठ फरवरी को अस्पताल में भर्ती हुए थे। लेकिन बाद में उनकी स्थित बिगड़ती गयी और उनके शरीर के सभी अंगो ने काम करना बंद कर दिया। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया लेकिन सोमवार सुबह उनका निधन हो गया।

एक सरकारी बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अंशुमान सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Chief Minister Yogi Adityanath mourns the death of former Governor of Gujarat and Rajasthan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे