लाइव न्यूज़ :

उप्र के नही है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वह बाहर से आये हैं : अखिलेश

By भाषा | Updated: February 20, 2021 17:15 IST

Open in App

लखनऊ, 20 फरवरी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के रहने वाले नही हैं, वह दूसरे प्रदेश से आये हैं लेकिन फिर भी यहां की जनता ने उन्हें स्वीकार किया है और प्रदेश की जनता को उन्हें धन्यवाद देना चाहिये ।

अखिलेश ने शनिवार को यहां पत्रकार वार्ता में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के रहने वाले नही है, वह दूसरे प्रदेश से आये हैं लेकिन फिर भी यहां की जनता ने स्वीकार किया है और इसलिये उन्हें प्रदेश की जनता को धन्यवाद देना चाहिये ।’’

सपा अध्यक्ष ने हालांकि, यह नहीं बताया कि किस संदर्भ में उन्होंने मुख्यमंत्री को बाहरी कहा है ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके अखिलेश ने दावा किया कि प्रदेश की जनता मौजूदा भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है और अगले चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है ।

अन्नदाताओं की खुशहाली दलालों को रास नहीं आ रही....’ संबंधी मुख्यमंत्री के बयान की आलोचना करते हुये, अखिलेश ने कहा, ‘‘इतना बड़ा झूठ सदन में कोई बोल सकता है क्या, मैं उनसे जानना चाहता हूं कि उनकी सरकार कितने किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलवा पायी है ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मै उनसे जानना चाहता हूं कि क्या उनकी सरकार गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, संतकबीर नगर, बस्ती, गोंडा और फैजाबाद जिलों में किसानों को धान की एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) दिलवा पायी है । पूरे प्रदेश में किस-किस किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया गया है। हम जानना चाहते है कि धान की क्या कीमत दी है आपने।''

गौरतलब है कि शुक्रवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री ने कहा था, ‘‘अन्‍नदाता किसान को धोखा देकर 'दलाली' करने वाले लोग आज जरूर इस बात को लेकर चिंतित हैं कि पैसा सीधे उनके (किसानों) खातों में क्‍यों जा रहा है। आज तो पर्ची भी किसानों के स्‍मार्ट फोन पर प्राप्‍त हो रही है। घोषित 'दलाली' का जो जरिया था वह भी समाप्‍त हो गया है।''

मुख्‍यमंत्री ने शुक्रवार को सदन से बहिर्गमन कर रहे सदस्‍यों की ओर इशारा करते हुए कहा था' ये है वास्‍तविकता, ये है सच्‍चाई-- ये सच्‍चाई इस बात को बताती है कि प्रतिपक्ष का हमारे अन्‍नदाता किसानों से कोई लेना देना नहीं है।'

अखिलेश ने दावा किया, ‘‘इस सरकार ने झूठ कहा कि गन्ना किसानों को सबसे अधिक भुगतान भाजपा सरकार में हुआ। उन्हें इसका सबूत देना चाहिए। इस सरकार ने अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी। लोगों की नौकरियां चली गईं और ये तीनों कृषि कानून इसलिए लाए गए हैं कि कृषि पर भी कुछ उद्योग घरानों का नियंत्रण स्थापित हो जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल