लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

By भाषा | Updated: December 18, 2021 22:06 IST

Open in App

प्रयागराज, 18 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां परेड ग्राउंड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री का आगामी 21 दिसंबर को प्रयागराज में ढाई से तीन लाख महिलाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री आगामी माघ मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीधे संगम तट पर गए और वहां से वह लेटे हनुमान मंदिर गए और भगवान के दर्शन किए। मंदिर से लौटकर योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज मेला प्राधिकरण के सभागार में आला अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और मेले की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री की बैठक के बाद इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने संवाददाताओं को बताया कि यह प्रयागराज के लिए बड़े सौभाग्य का विषय है कि यहां कुम्भ और माघ मेले के जमावड़े होते हैं, लेकिन 21 दिसंबर को महिलाओं का बहुत बड़ा कुम्भ होने जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में वे महिलाएं शामिल होंगी जो उत्तर प्रदेश में अलग-अलग योजनाओं से जुड़ी हुई हैं। इनमें आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता, आशा बहनें और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं प्रमुख हैं। उन्होंने दावा किया कि इस कार्यक्रम में ढाई से तीन लाख महिलाएं आएंगी।

जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया है कि अलग-अलग जनपदों से महिलाओं को सुरक्षित तरीके से लाया जाए और वापस भेजी जाएं, ठंड को देखते हुए उनके लिए चाक चौबंद व्यवस्था होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह के साथ ही नगर की महापौर अभिलाषा गुप्ता, इलाहाबाद की सांसद रीता बहुगुणा जोशी और फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल शामिल हुईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू