लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कोविड-19 कार्यबल का पुनर्गठन किया, उपमुख्यमंत्री इसके प्रमुख होंगे

By भाषा | Updated: May 3, 2021 15:51 IST

Open in App

बेंगलुरू, तीन मई कर्नाटक में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री वाई. एस. येदियुरप्पा ने सोमवार को कोविड-19 कार्यबल का पुन:गठन किया ताकि महामारी पर लगाम कसने के उपायों पर नजर रखी जा सके और इसके प्रबंधन के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाई जा सके।

चार सदस्यीय कार्यबल के प्रमुख उपमुख्यमंत्री डॉ. सी. एन. अश्वत नारायण होंगे।

कोविड-19 की दूसरी लहर से कर्नाटक काफी प्रभावित हुआ है जहां रोजाना 35 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं, जबकि इलाज करा रहे रोगियों की संख्याा चार लाख से अधिक हो गई है और कुल संक्रमित लोगों की संख्या 16 लाख से अधिक है।

एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘पुनर्गठित कार्यबल महामारी पर लगाम कसने के उपायों की समीक्षा करेगा और इसके प्रबंधन पर लोगों के बीच जागरूकता फैलाएगा।’’

कार्यबल के अन्य सदस्यों में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस. सुरेश, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सी सी पाटिल और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के. सुधाकर शामिल हैं।

यह घोषणा तब की गई है जब चामराजनगर जिले के एक अस्पताल में कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी से 24 लोगों की मौत की खबर आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच