मुख्यमंत्री येदियुरप्पा बृहस्पतिवार को नए मंत्रियों को विभाग आवंटित कर सकते हैं

By भाषा | Updated: January 20, 2021 00:07 IST2021-01-20T00:07:06+5:302021-01-20T00:07:06+5:30

Chief Minister Yeddyurappa may allot departments to new ministers on Thursday | मुख्यमंत्री येदियुरप्पा बृहस्पतिवार को नए मंत्रियों को विभाग आवंटित कर सकते हैं

मुख्यमंत्री येदियुरप्पा बृहस्पतिवार को नए मंत्रियों को विभाग आवंटित कर सकते हैं

बेंगलुरु, 19 जनवरी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने मंगलवार को संकेत दिए कि वह हाल ही में मंत्रिमंडल में शामिल किए गए सात नए मंत्रियों को 21 जनवरी को विभागों का आवंटन कर सकते हैं।

इस तरह के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री अन्य मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल कर सकते हैं। राज्य के मंत्रिमंडल में 33 मंत्री हैं।

एक सवाल के जवाब में येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, '' मैं इसकी (विभागों) घोषणा बृहस्पतिवार को करूंगा। मैं कल (बुधवार) सभी से विचार-विमर्श करूंगा और फिर बृहस्पतिवार को घोषणा करूंगा।''

उल्लेखनीय है कि लंबे इंतजार के बाद येदियुरप्पा ने 13 जनवरी को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए सात नए मंत्रियों को इसमें शामिल किया था। इसके अलावा मंत्रिमंडल से आबकारी मंत्री एच. नागेश को बाहर किया गया था।

शामिल किए गए नए मंत्रियों में विधायक उमेश कट्टी (हुक्केरी), एस. अंगारा (सुल्लिआ), मुरुगेश निरानी (बिल्गी) और अरविंद लिम्बावली (महादेवपुरा) तथा एमएलसी आर. शंकर, एम. टी. बी. नागराज और सी. पी. योगेश्वर शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Chief Minister Yeddyurappa may allot departments to new ministers on Thursday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे