लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री खट्टर को बदौली गांव में घुसने नहीं देंगे : राकेश टिकैत

By भाषा | Updated: April 11, 2021 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल किसान नेता राकेश टिकैत ने रविवार को कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को 14 अप्रैल को एक कार्यक्रम के लिए बदौली गांव में घुसने नहीं देगा।

टिकैत ने सिंघू बॉर्डर पर मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि खट्टर भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने की आड़ में इलाके में सौहार्द बिगाड़ने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम बाबा साहेब की प्रतिमा के खिलाफ नहीं हैं, हम खट्टर के खिलाफ हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने फैसला किया है कि जब तक हमारा प्रदर्शन जारी है, हम मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के खिलाफ हैं। ’’

टिकैत ने कहा, ‘‘वह यहां प्रतिमा का अनावरण करने नहीं आ रहे है, बल्कि लोगों के बीच सौहार्द में खलल डालने की भाजपा की साजिश के तहत यहां आ रहे हैं। हम खाप पंचायत के साथ, उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे। ’’

खट्टर का 14 अप्रैल को बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करने पानीपत के बदौली गांव की यात्रा करने का कार्यक्रम है।

टिकैत ने कहा, ‘‘हम उन्हें गांव में घुसने नहीं देंगे। यदि कोई अन्य व्यक्ति प्रतिमा का अनावरण करना चाहेगा तो वह इसे कर सकता है। ’’

दिल्ली की सीमाओं पर पिछले साल नवंबर से डेरा डाले प्रदर्शनकारी किसान केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों