लाइव न्यूज़ :

स्कूल खुलने की तारीख का निर्णय मुख्यमंत्री लेंगे: डोटासरा

By भाषा | Updated: July 24, 2021 16:35 IST

Open in App

जयपुर, 24 जुलाई कोरोना वायरस के घटते मामलों के बीच राज्य में स्कूल खोले जाने की घोषणा पर उठे विवाद के बाद स्कूली शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को कहा कि इस बारे में अंतिम फैसला मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा व पढ़ाई दोनों सरकार की प्राथमिकता है।

डोटासरा ने शनिवार को ट्वीट किया,' स्कूल खोलने को लेकर विस्तृत प्रक्रिया एसओपी बनाने के लिए गठित मंत्रिमंडल की समिति की बैठक में सभी पहलुओं पर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री गहलोत स्कूल खोले जाने की तारीख और स्वरूप पर निर्णय करेंगे।'

इसके साथ ही डोटासरा ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई दोनों हमारी सरकार की प्राथमिकता में है।

उल्लेखनीय है कि राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक बृहस्पतिवार को हुई जिसमें कोरोना की दूसरी लहर के बाद राज्य में विद्यालयों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों को शिक्षण कार्य के लिए खोलने पर सैद्धांतिक सहमति जताई गयी ।

बैठक के बाद डोटासरा ने ट्वीट किया था कि सभी स्कूल दो अगस्त से खुलेंगे। हालांकि इस पर मुख्य विपक्षी भाजपा ने कहा कि बिना कोई प्रक्रिया तय किये स्कूल खोलना उचित नहीं है । इस पर पैदा हुये विवाद के बाद मुख्य विपक्षी भाजपा भी आक्रामक हो गई।

इसके बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री गहलोत ने शिक्षण संस्थाओं को खोलने की तिथि और एसओपी के संबंध में निर्णय लेने के लिए पांच मंत्रियों की समिति गठित की। इस समिति में चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी तथा तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित