ये मुख्यमंत्री अपने तीन साल के पोते से हैं गरीब, एक साल में ढाई गुना बढ़ी संपत्ति

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 14, 2017 13:56 IST2017-12-12T19:20:08+5:302017-12-14T13:56:45+5:30

ये मुख्यमंत्री पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अपने परिवार की संपत्ति सार्वजनिक करते हैं। इस साल सातवीं बार उनके पूरे परिवार की संपत्ति का ब्योरा जनता को दिया गया।

Chief Minister who is poorer than his three year old grandson, His Property is increased 2.7 times in a year | ये मुख्यमंत्री अपने तीन साल के पोते से हैं गरीब, एक साल में ढाई गुना बढ़ी संपत्ति

ये मुख्यमंत्री अपने तीन साल के पोते से हैं गरीब, एक साल में ढाई गुना बढ़ी संपत्ति

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की निजी संपत्ति पिछले एक साल में ढाई गुना से ज्यादा बढ़ी है लेकिन वो अपने तीन साल के पोते देवांश से गरीब हैं। सीएम नायडू की संपत्ति पिछले एक साल में 2.77 गुना बढ़कर 2.53 करोड़ रुपये हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार सीएम नायडू के तीन वर्षीय पोते देवांशु की निजी जायदाद करीब 11.54 करोड़ रुपये है। पिछले साल सीएम नायडू की संपत्ति 67.04 लाख रुपये थी। पिछले साल नायडू की कुल संपत्ति 3.73 करोड़ रुपये थी लेकिन उन पर 3.06 करोड़ की देनदारी भी थी। नायडू तेलुगुदेशम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार नायडू के बेटे नारा लोकेश ने आठ दिसंबर को अपनी पारिवारिक संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया था। नायडू ने सार्वजनिक जीवन में शुचिता को बढ़ावा देने के लिए अपने परिवार की कुल संपत्ति की घोषणा करवाई है। नायडू पहले भी छह मौकों पर अपनी संपत्ति की सार्वजनिक घोषणा कर चुके हैं। हालांकि कुछ लोग नायडू परिवार की यह कहकर आलोचना करते हैं कि वो उसकी ये घोषणा महज दिखावा है। आलोचकों का आरोप है कि नायडू परिवार अपनी जायदाद की कीमत दस्तावेजी मूल्य के अनुसार दिखाता है न कि बाजार भाव के हिसाब से। आठ दिसंबर को की गई घोषणा के अनुसार नायडू की कुल जायदाद 67.04 लाख रुपये है।

रिपोर्ट के अनुसार इस साल नायडू की संपत्ति बढ़कर 8.17 करोड़ रुपये हुई है लेकिन उनकी देनदारी भी बढ़कर 5.64 करोड़ रुपये हो गयी है इसलिए उनकी कुल संपत्ति 2.53 करोड़ रुपये आंकी गयी। नायडू की पत्नी भुवनेश्वरी हेरीटेज फूड्स का संचालन करती हैं। अपने परिवार में वो सबसे अमीर हैं। उनके पास कुल 46.32 करोड़ रुपये की संपत्ति है। भवनेश्वरी देवी की संपत्ति पिछले साल 33.66 करोड़ रुपये थी यानी एक साल में उनकी संपत्ति करीब 11 करोड़ रुपये बढ़ी है। भुवनेश्वरी देवी पर करीब 20.90 रुपये करोड़ की देनदारी है। इस तरह उनकी वास्तविक संपत्ति करीब 25.41 करोड़ रुपये हुई।

नायडू के बेटे लोकेश की संपत्ति एक साल में करीब 1.8 गुना बढ़ी है। पिछले साल के 14.50 करोड़ रुपये से बढ़कर इस साल उनकी संपत्ति 26.39 करोड़ रुपये हो गयी। लोकेश पर 11.17 करोड़ रुपये की देनदारी है। लोकेश की पत्नी ब्राह्मणी भी हेरीटेज फूड्स में डायरेक्टर हैं। उनकी संपत्ति में भी एक साल में इजाफा हुआ है। ब्राह्मणी की संपत्ति पिछले साल के 12.76 करोड़ रुपये से बढ़कर 15.37 करोड़ रुपये हुई है। हालांकि उन पर 36.14 करोड़ रुपये का कर्ज है।

Web Title: Chief Minister who is poorer than his three year old grandson, His Property is increased 2.7 times in a year

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे