लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कल से शुरू होंगी कुछ वित्तीय गतिविधियां, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किया ये ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2020 14:08 IST

सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि चिंता मत करिये, हम धीरे-धीरे महाराष्ट्र में काम शुरू कर रहे हैं। वहीं, उन्होंने राज्य में प्रवासी मजदूरों के लिए कहा कि यदि यह संभव है कि आप काम पर वापस आ सकते हैं, तो आप अपनी आजीविका जारी रखेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देसीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमने अब तक 66 हजार टेस्ट किए हैं। इनमें से 95 फीसदी निगेटव आए और लगभग 3600 पाजिटिव पाए गए।

महाराष्ट्र में कल (20 अप्रैल) से कुछ वित्तीय गतिविधियां शुरू होने जा रही हैं। इसका ऐलान आज (19 अप्रैल) को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बाद वित्तीय संकट आ सकता है। इसलिए सीमित तरीके से हम बिजनस ऐक्टिविटीज शुरू कर रहे हैं। कई ऐसे जिले हैं जहां कोई पॉजिटिव केस नहीं है।

उन्होंने कहा कि हम केंद्र के साथ बातचीत कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में एक समाधान निकलेगा। सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि चिंता मत करिये, हम धीरे-धीरे महाराष्ट्र में काम शुरू कर रहे हैं। वहीं, उन्होंने राज्य में प्रवासी मजदूरों के लिए कहा कि यदि यह संभव है कि आप काम पर वापस आ सकते हैं, तो आप अपनी आजीविका जारी रखेंगे। 

उन्होंने कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं कि संकट खत्म होते ही महाराष्ट्र सरकार आपको घर पहुंचाएगी और हम चाहते हैं कि आप खुश होकर घर जाएं, डरकर नहीं।  

वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना का ताजा अपडेट देते हुए सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमने अब तक 66 हजार टेस्ट किए हैं। इनमें से 95 फीसदी निगेटव आए और लगभग 3600 पाजिटिव पाए गए। इनमें से लगभग 350 ठीक हो गए हैं। 75 प्रतिशत लोगों मे लक्षण नहीं हैं या फिर बहुत कम लक्षण हैं। 52 मरीज गंभीर हैं, हम लोगों का जीवन बचाने का प्रयास कर रहे हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन