लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया

By भाषा | Updated: December 28, 2020 18:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली/देहरादून, 28 दिसंबर कोरोना वायरस से कुछ दिन पहले संक्रमित हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सोमवार को दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया।

इससे पहले बुखार आने के बाद उन्हें देहरादून में सरकारी दून अस्पताल में भर्ती किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि रावत को दोपहर करीब 12:30 बजे एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां खासकर कोविड-19 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है।

रावत के फिजिशियन डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि डॉक्टरों की सलाह के बाद मुख्यमंत्री को आवश्यक परीक्षण के लिए एम्स स्थानांतरित किया गया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य सामान्य है और रविवार रात से उनका बुखार भी कम हुआ है। हालांकि, उनके फेफड़े में हल्का संक्रमण है।

हल्का बुखार आने के बाद रावत रविवार देर शाम जांच के लिए दून अस्पताल गए थे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर लिया था।

इससे पहले, 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री रावत के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद वे पृथकवास में चले गए। रावत के अलावा, उनकी पत्नी और पुत्री भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू