लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने गुरू खंडूरी से मिले, लिया आशीर्वाद

By भाषा | Updated: March 11, 2021 13:49 IST

Open in App

देहरादून, 11 मार्च उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को तीरथ सिंह रावत अपने राजनीतिक गुरू और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी से मिले और चरणस्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया ।

मुलाकात के बाद रावत ने कहा कि खंडूरी उनके आदर्श और पितातुल्य हैं । उन्होंने कहा, 'जनरल साहब मेरे पितातुल्य हैं और राजनीति में मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है ।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूरी से सीखकर ही वह आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं और वह उनके आदर्श हैं । इस दौरान खंडूरी ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा कि आदर्श तो ठीक है, लेकिन उन्होंने उन्हें बहुत हड़काया है । इस पर रावत ने कहा, 'हड़काता वही है, जिसमें अपनापन होता है । बच्चों को ही हड़काया जाता है ।'

रावत के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जाहिर करते हुए खंडूरी ने कहा कि तीरथ सिंह एक बेहद समर्पित कार्यकर्ता हैं । उन्होंने कहा, 'जब मैं शुरू में राजनीति में आया था तब मुझे तीरथ के पीछे-पीछे चलना पडता था क्योंकि उसे सब जानते थे और मुझे कोई पहचानता भी नहीं था ।' खंडूरी ने अपने आपको भाग्यशाली बताया कि फौज से राजनीति में आने के बाद उन्हें तीरथ सिंह जैसे अच्छे लोग मिले ।

वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव नतीजों पर तीरथ सिंह के आने के असर के बारे में पूछे जाने पर खंडूरी ने कहा कि भाजपा का अपना एक चरित्र है और नेतृत्व का प्रभाव पडता है । उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि परिणाम अच्छा आएगा ।

उन्होंने कहा, ' तीरथ सिंह एक योग्य व्यक्ति हैं । साथ ही उनकी पृष्ठभूमि देखिए, वह बचपन से ही संगठन में काम करते आये हैं । उनके ऊपर कोई दाग या आरोप नहीं है । लोग भी ऐसे नेतृत्व को पसंद करते हैं । मुझे विश्वास है कि परिणाम अच्छा आएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो