लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ठाकरे टीकाकरण के लिए मीडिया कर्मियों को अग्रिम मोर्च के कर्मियों में शामिल करें : मुंडे

By भाषा | Updated: May 13, 2021 14:56 IST

Open in App

मुंबई, 13 मई महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री मंत्री उद्धव ठाकरे से अपील की कि वह पत्रकारों और अन्य मीडिया प्रतिनिधियों को अग्रिम मोर्चे के कर्मियों की श्रेणी में श्रेणीबद्ध करें ताकि कोविड-19 टीकाकारण में उन्हें प्राथिमिता मिल सके।

राज्य के समाजिक न्याय मंत्री ने कहा कि मीडिया कर्मी अपने जीवन को खतरे में डाल कर लोगों के बीच हालात को लेकर जागरूकता पैदा कर रहे हैं।

मुंडे ने मुख्यमंत्री ठाकरे को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ पत्रकारों और मीडिया चैनल के प्रतिनिधि अपनी जान खतरे में डालकर लोगों को जागरूक करने के लिए रिर्पोटिंग का काम कर रहे हैं। मैंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि सभी मीडिया कर्मियों को अग्रिम मोर्च के कर्मी की श्रेणी में शामिल कर प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण करवाया जाए।’’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता ने 11 मई को ठाकरे को लिखी चिट्ठी भी साझा की है जिसमें यह मांग की गई है।

इस बीच, महराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) नेता और पार्टी प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसी तरह की मांग की है।

भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी पत्रकारों, फोटोग्राफर और कैमरामैन को अग्रिम मोर्चे के कर्मी की तरह कोविड-19 टीकाकरण कराने की बुधवार को मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे