लाइव न्यूज़ :

मप्र में पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार के आरोपी अधिकारियों को मंच से ही निलंबित किया मुख्यमंत्री ने

By भाषा | Updated: September 14, 2021 20:26 IST

Open in App

भोपाल, 14 सितंबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को यहां से 350 किलोमीटर दूर निवाड़ी में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप में दो अधिकारियों को मंच से ही निलंबित करने की घोषणा कर दी।

चौहान ने जैरोम में आयोजित सभा में गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों के नाम लोगों से पूछे और फिर भीड़ द्वारा बताए गए नामों को दोहराया।

मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा, ‘‘वे (अधिकारी) मुझे बता रहे थे कि कोई उमाशंकर सीएमओ (मुख्य नगर पालिका अधिकारी) थे और एक अभिषेक राउत उप यंत्री हैं।’’

इस पर जब लोगों ने ‘‘हां’’ में जवाब दिया तो मुख्यमंत्री ने मंच से ही उमाशंकर और राउत को निलंबित करने की घोषणा कर दी।

उन्होंने दोनों अधिकारियों के खिलाफ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से जांच कराने का भी आदेश दिया। उन्होंने भीड़ से कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को जेल भेजा जाए।

अधिकारियों ने कहा कि चौहान ने पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले अपनी जनदर्शन यात्रा के तहत सभा में निवाड़ी और टीकमगढ़ के लिए कई परियोजनाओं की घोषणा की।

इन परियोजनाओं में ओरछा में कॉलेज भवन का निर्माण, मोहनगढ़ में सामुदायिक केंद्र, 11.40 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नहर का पुनर्विकास और दो करोड़ रुपये की लागत से नया बस स्टैंड बनाना शामिल हैं।

कांग्रेस के विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन के कारण खाली हुई पृथ्वीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos