मुख्यमंत्री ने देवघर के अंचलाधिकारी को अनियमितता के लिए निलंबित किया

By भाषा | Updated: January 29, 2021 23:58 IST2021-01-29T23:58:35+5:302021-01-29T23:58:35+5:30

Chief Minister suspended Deoghar's officer for irregularities | मुख्यमंत्री ने देवघर के अंचलाधिकारी को अनियमितता के लिए निलंबित किया

मुख्यमंत्री ने देवघर के अंचलाधिकारी को अनियमितता के लिए निलंबित किया

रांची, 29 जनवरी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विभिन्न अनियमितताओं के आरोप में देवघर के अंचल अधिकारी अनिल कुमार सिंह को निलंबित करने से संबंधित प्रस्ताव को आज स्वीकृति दे दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा अंचल अधिकारी के खिलाफ मिली शिकायतों के मामले में उनके द्वारा दिये गये स्पष्टीकरण पर उपायुक्त के द्वारा दिए गए मंतव्य के मदृदेनजर शुक्रवार को अनिल कुमार सिंह को निलंबित करने का फैसला किया गया।

उपायुक्त ने अपने मंतव्य में देवघर अंचल अधिकारी के स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं बताया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Chief Minister suspended Deoghar's officer for irregularities

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे