लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री स्टालिन ने एसडीजी पर जागरूकता फैलाने वाले बालक की प्रशंसा की

By भाषा | Updated: October 16, 2021 19:01 IST

Open in App

चेन्नई, 16 अक्टूबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को यहां 560 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की वित्तीय व कल्याणकारी सहायता राशि वितरित की। इसके साथ ही उन्होंने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए एक बाल मैराथन धावक को पुरस्कार स्वरूप पुस्तक भेंट की।

बालक वी सर्वेश ने एसडीजी पर जागरूकता फैलाने के लिए कन्याकुमारी जिले में तिरुवल्लुवर प्रतिमा से चेन्नई की ऐतिहासिक संरचना वल्लुवर कोट्टम तक 750 किलोमीटर की दूरी तय की।

मुख्यमंत्री ने बच्चे को पुस्तक भेंट करने वाली तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, “मैंने एसडीजी के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए साईंराम स्कूल के छात्र वी सर्वेश को बधाई दी और उन्हें ‘मापेरुम तमीझ कनावु’ (एक शानदार तमिल सपना) पुस्तक भेंट की।''

वहीं, अपने गृह क्षेत्र कोलाथुर में कई कार्यक्रमों की शुरुआत करने वाले स्टालिन ने 560 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की कल्याणकारी सहायता राशि वितरित की। मुख्यमंत्री ने पेरियार नगर में सरकारी अस्पताल के लिए एक एम्बुलेंस समर्पित करने के अलावा निगम उच्च विद्यालय को शैक्षिक सहायता और फर्नीचर प्रदान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए