लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री स्टालिन ने कोविड-19 स्थिति पर चर्चा के लिए विधायक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया

By भाषा | Updated: May 12, 2021 21:16 IST

Open in App

चेन्नई, 12 मई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कोविड-19 के प्रसार में हुई बढ़ोत्तरी से निपटने के उपायों पर विचार-विमर्श करने के लिए विधायक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है। सरकार ने बताया कि इस संबंध में बृहस्पतिवार को यहां एक बैठक होगी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया कि स्टालिन की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक तमिलनाडु विधानसभा में पार्टियों के सदन नेताओं के वायरस के बढ़ते प्रसार को रोकने में मदद देने एवं इससे निपटने पर उनके विचार को जानने के लिए है।

मुख्यमंत्री ने उन्हें पत्रों के जरिए मामले पर सरकार को सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि विधायक दलों के नेताओं की बैठक शाम पांच बजे सचिवालय में कॉन्फ्रेंस हॉल में की जाएगी और प्रत्येक विधायक दल की ओर से दो प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

66 विधायकों के साथ मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक के बाद 18 सदस्यों के साथ कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है।

विदुतलई चिरुथइगल कात्ची, भाकपा और माकपा द्रमुक के सहयोगी दल हैं तथा पीएमके और भाजपा अन्नाद्रमुक के साथी हैं।

मनीथनेया मक्कल कात्ची और पुरात्ची भारतम जैसी छोटी पार्टियां क्रमश: द्रमुक और अन्नाद्रमुक के चिह्न पर छह अप्रैल का विधानसभा चुनाव लड़ी थी।

आधिकारिक रूप से उन्हें भले ही सदन में द्रमुक और अन्नाद्रमुक का सदस्य माना जाता है लेकिन वे भी बैठक में हिस्सा ले सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू