लाइव न्यूज़ :

मदुरै अधीनम के प्रमुख के निधन पर मुख्यमंत्री स्टालिन और नेताओं ने शोक प्रकट किया

By भाषा | Updated: August 14, 2021 15:50 IST

Open in App

चेन्नई, 14 अगस्त तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और कई पदाधिकारियों ने राज्य के सबसे पुराने शैव मठ ‘मदुरै अधीनम’ के 292वें प्रमुख, अरुणगिरिनाथ ज्ञानसंबंता देसिका परमाचार्य स्वामीगल के निधन पर शोक व्यक्त किया। वह 77 वर्ष के थे।

मठ प्रमुख ने मदुरै के एक अस्पताल में शुक्रवार की रात अंतिम सांस ली। उन्हें सांस लेने में तकलीफ संबंधी बीमारी को लेकर आठ अगस्त को भर्ती कराया गया था। युवावस्था में पत्रकार रहे, अरुणागिरिनाथ ज्ञानसंबंता देसिका परमाचार्य को तमिल के प्रति उनके समर्पण एवं शैव धर्म के प्रति भक्ति के लिए नेताओं समेत कई का प्रेम एवं सम्मान प्राप्त हुआ। उन्होंने श्रीलंका के तमिल लोगों की कुशलता में दिलचस्पी ली और प्रभावी रूप से आध्यात्म एवं सामाजिक कार्यों में योदगान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उनकी आध्यात्मिक और सार्वजनिक सेवा के लिए सभी से प्यार मिला और श्री अरुणगिरिनाथ के अनुयायियों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की।

संत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अन्नाद्रमुक के समन्वयक ओ पनीरसेल्वम और सह समन्वयक के. पलानीस्वामी ने कहा कि उन्होंने लगभग आधी सदी तक शैव पंथ और समाज सेवा के लिए काम किया।

अन्नाद्रमुक नेताओं ने एक संयुक्त बयान में कहा, “ दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के प्रति उनके मन में बहुत सम्मान था और कई मौकों पर उन्होंने जयललिता के कल्याणकारी पहलों का समर्थन किया।”

उन्हें तमिल और शाकाहार का संरक्षक बताते हुए पीएमके के संस्थापक डॉ एस रामदॉस ने कहा, "उनके मन में मेरे लिए प्यार और सम्मान था। वह शराब के खिलाफ थे... उनका निधन तमिल और शाकाहार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।"

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई, एमडीएमके सुप्रीमो वाइको और द्रमुक युवा सचिव एवं चेपक-तिरुवल्लिकेनी से विधायक उदयनिथि स्टालिन और द्रविड़ कड़गम प्रमुख के वीरमणि ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा