लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री सोरेन उग्रवाद पर आयोजित गृह मंत्रालय की बैठक में शामिल होंगे

By भाषा | Updated: September 26, 2021 00:55 IST

Open in App

रांची, 25 सितंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को नयी दिल्ली में वामपंथी उग्रवाद,सुरक्षा और विकास के मुद्दों पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।

प्रवक्ता ने यहां बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह माओवाद प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों,केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा रविवार शाम चार बजे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य का एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जातीय आधार पर जनगणना कराने का अनुरोध करने के लिए अमित शाह से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात करेगा। हालांकि, भाजपा ने इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने से इनकार कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?