लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री सोरेन ने टोक्यो ओलंपिक की तीन खिलाड़ियों को पांच लाख और 12 अन्य को नियुक्ति पत्र बांटे

By भाषा | Updated: August 3, 2021 22:30 IST

Open in App

रांची, तीन अगस्त झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर रही राज्य की दो हॉकी खिलाड़ियों--निक्की प्रधान और सलीमा टेटे तथा विश्वविजेता तीरंदाज दीपिका के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और पैरा ओलंपिक खिलाड़ी अजय राज को तीन लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि तथा 12 अन्य खिलाड़ियों को गृह विभाग में नौकरी का नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि राज्य सरकार अपने खिलाड़ियों को आइकॉन बनायेगी।

सोरेन ने 12 खिलाड़िय़ों को नियुक्ति पत्र और टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों को सम्मान राशि प्रदान करने के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है और इन खिलाड़ियों को हम अपना ऑइकान बनायेंगे। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बीच खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रौशन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रही तीरंदाज दीपिका कुमारी और हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान तथा सलिमा टेटे के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इन खिलाड़ियों के टोक्यो ओलंपिक में होने के चलते इनके परिजनों ने सम्मान राशि ग्रहण की।

इसके अलावा आज के कार्यक्रम में पैरा ओलंपिक के बोकिया खेल में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले अजय राज को मुख्यमंत्री ने विशेष प्रोत्साहन राशि के रूप में तीन लाख रुपए प्रदान किए। सोरेन ने इनके अलावा अन्य खेलों से जुड़े 12 खिलाड़ियों को गृह विभाग में नौकरी का नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘झारखंड में खेलों का अंतराष्ट्रीय पैमाना स्थापित करने और खेलों तथा खिलाड़ियों के हुनर को निखारने तथा बढ़ावा देने का सरकार लगातार प्रयास कर रही है। खेल और खिलाड़ियों के लिए लगातार नई कड़़ी जोड़ी जा रही है। यहां हर खेल में खिलाड़ी कैसे आगे आएं, इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है ताकि वे राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य और देश का नाम रौशन कर सकें।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीरंदाजी में दीपिका कुमारी और महिला हॉकी में निक्की प्रधान तथा सलिमा टेटे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व तोक्यो ओलंपिक में कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी जब तोक्यो से वापस लौटेंगी तो इन्हें सरकार द्वारा सौगात दिया जाएगा जिससे भविष्य में वे और भी बेहतर प्रदर्शन कर राज्य और देश का मान बढ़ाएं।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के बाद कहा ,‘‘ वे यह नहीं समझें कि उनका दायित्व अब कुछ और होगा। वे पुलिस विभाग में नौकरी करेंगे, लेकिन वे पूरी तरह खेलों से ही जुड़े रहेंगे। यह तो सिर्फ खिलाड़ियों को व्यवस्था से जोड़े रखने का माध्यम है ताकि उन्हें रोजगार की चिंता नहीं हो। मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर कहा कि सीधी नियुक्ति पाने वाले खिलाड़ी बेफिक्र होकर खेलें। खेलों में आप अपना जौहर दिखाएं, सरकार आपका पूरा ध्यान रखेगी।’’

कार्यक्रम में दीपिका कुमारी की माता गीता देवी, निक्की प्रधान की माता जीतन देवी, पिता सामा प्रधान तथा बहन शशि प्रधान और सलीमा टेटे के पिता सुलक्षण टेटे और बहन महिमा टेटे ने मुख्यमंत्री से सम्मान राशि ग्रहण किया।

इसके अलावा आज जिन खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया उनमें लॉन बॉल की खिलाड़ी फरजाना खान, सरिता तिर्की, दिनेश कुमार, लवली चौबे और कृष्णा खलखो, साइकिलिंग खिलाड़ी लखन हांसदा, कराटे खिलाड़ी विजय कुमार, तीरंदाज़ रीना कुमारी और वुशु खिलाड़ी विप्लव कुमार झा शामिल हैं जिन्हें आरक्षी पद के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

इसके अलावा तीरंदाज मधुमिता कुमारी, रीतेश आनंद और भाग्यवती चानू को पुलिस अवर निरीक्षक पद के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा गया। मधुमिता कुमारी की अनुपस्थिति में उनकी माता सुमन देवी को उनका नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, जबकि रीतेश आनंद और रीना कुमारी कुछ निजी वजहों से उपस्थित नहीं हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे