लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी के हैदराबाद दौरे के दौरान मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया जाना चाहिए था : केटीआर

By भाषा | Updated: November 29, 2020 15:24 IST

Open in App

हैदराबाद, 29 नवंबर तेलंगाना सरकार में मंत्री और राज्य में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हैदराबाद पहुंचने पर उनकी अगवानी के लिए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को आमंत्रित नहीं किये जाने पर रविवार को सवाल उठाया।

इस बारे में रामाराव ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री व्यक्ति नहीं बल्कि संस्था हैं और उन्हें एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि चंद्रशेखर राव को प्रधानमंत्री की अगवानी करने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए था।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महमारी के खिलाफ टीका विकसित करने के कार्यों की समीक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को तीन शहरों अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे का दौरा किया था।

इस कड़ी में प्रधानमंत्री हैदराबाद के नजदीक जीनोम वैली में भारत बायोटेक की उत्पादन इकाई गए थे और संस्थान द्वारा विकसित किये जा रहे संभावित टीके कोवैक्सीन की प्रगति की समीक्षा की थी।

रामा राव ने कहा कि मोदी का उत्पादन इकाई का दौरा इस तथ्य को प्रमाणित करता है कि हैदराबाद दुनिया की टीका राजधानी है और इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने कहा कि परोक्ष रूप से यह इंगित करता है कि तेलंगाना सरकार ने शहर में जीवन संबंधी विज्ञानों के पारिस्थितिकी तंत्र के विस्तार में सहयोग किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है