गोवा में 2022 चुनावों में भाजपा का चेहरा होंगे मुख्यमंत्री सावंत: राज्य इकाई प्रमुख

By भाषा | Updated: February 2, 2021 21:56 IST2021-02-02T21:56:44+5:302021-02-02T21:56:44+5:30

Chief Minister Sawant will be the face of BJP in Goa in 2022 elections: State unit chief | गोवा में 2022 चुनावों में भाजपा का चेहरा होंगे मुख्यमंत्री सावंत: राज्य इकाई प्रमुख

गोवा में 2022 चुनावों में भाजपा का चेहरा होंगे मुख्यमंत्री सावंत: राज्य इकाई प्रमुख

पणजी, दो फरवरी भारतीय जनता पार्टी की गोवा इकाई के प्रमुख सदानंद शेट तनवडे ने मंगलवार को कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व में 2022 का गोवा विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी के पास अपने दम पर 40 सदस्यीय सदन के लिए चुनाव लड़ने की क्षमता थी, जिससे चुनाव पूर्व गठबंधनों के सवालों पर चर्चा की जरूरत नहीं है ।

उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा तटीय राज्य में सत्ता बरकरार रखेगी ।

उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी नगर परिषद चुनाव को दलगत आधार पर लड़ने के पक्ष में नहीं थी क्योंकि इससे कार्यकर्ताओं के बीच विभाजन पैदा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Chief Minister Sawant will be the face of BJP in Goa in 2022 elections: State unit chief

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे