लाइव न्यूज़ :

मणिपुर: सीएम बीरेन सिंह ने दूसरे राज्यों से लौट रहे लोगों से कहा- न छिपाएं यात्रा इतिहास

By भाषा | Updated: May 14, 2020 20:26 IST

देश के विभिन्न हिस्सों से प्रदेश में लौटने वाले लोगों से मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि वह अपने यात्रा इतिहास समेत कोई भी प्रासंगिक जानकारी नहीं छिपायें।

Open in App
ठळक मुद्देसिंह ने वीडियो संदेश के माध्यम से कहा, 'यात्रा इतिहास को छिपाना विनाशकारी साबित हो सकता है।लॉकडाउन के कारण फंसे 1100 से अधिक लोगों के वापस आने से कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ प्रशासन के संघर्ष में एक नये चरण की शुरुआत हुयी है।

इम्फाल: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने देश के विभिन्न हिस्सों से प्रदेश में लौटने वाले लोगों से कहा है कि वह अपने यात्रा इतिहास समेत कोई भी प्रासंगिक जानकारी नहीं छिपायें। कोरोना वायरस महामारी के चलते जारी लॉकडाउन के कारण चेन्नई से मणिपुर के रहने वाले करीब 1440 लोग बुधवार को विशेष ट्रेन से यहां आये और उन सबको 14 दिन के पृथक-वास में रखा गया है। ​ 

सिंह ने वीडियो संदेश के माध्यम से कहा, 'यात्रा इतिहास को छिपाना विनाशकारी साबित हो सकता है और यह सभी के लिये नुकसानदायक है।' उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण फंसे 1100 से अधिक लोगों के वापस आने से कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ प्रशासन के संघर्ष में एक नये चरण की शुरुआत हुयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार आर्थिक रूप से पिछड़े इस राज्य के सीमित संसाधनों के साथ स्थिति का मुकाबला कर रही है। 

मुख्यमंत्री ने कहा, 'बाहर से आये कुछ लेागों को पृथक-वास केंद्र की सुविधाओं पर निश्चित तौर पर निराशा होगी लेकिन प्रशासन उन्हें अच्छी सुविधा मुहैया कराने के लिये अपने स्तर पर बेहतर काम कर रहा है।' सिंह ने कहा, 'लेकिन स्थिति अभी आलीशान होटलों के कमरों में ठहरने वाली नहीं है और ध्यान जीवन को बचाने पर है।' सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति की ओर से पृथक-वास केंद्र की आलोचना पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसे संकट के दौर में इस तरह की आलोचना से लोग भ्रमित हो सकते हैं और उन्होंने लोगों से आगामी 10-20 दिन तक सरकार के प्रयास में साथ देने की अपील की।

टॅग्स :कोरोना वायरसमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

भारतManipur Protests: मणिपुर में भाजपा सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, नई सरकार के आते ही चुराचंदपुर में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोग घायल

भारतमणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

भारतमणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटाया गया, एनडीए नेताओं ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

भारतकौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह? जानिए मणिपुर के होने वाले मुख्यमंत्री के बारे में

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया