लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री रावत ने चमोली में लिया कोविड-19 से निपटने की तैयारियों का जायजा

By भाषा | Updated: May 15, 2021 20:08 IST

Open in App

गोपेश्वर 15 मई उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को गोपेश्वर का दौरा कर चमोली जिले में कोविड-19 से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

रावत ने अधिकारियों को जिला अस्पताल में दो दिनों के भीतर ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में चिकित्सकीय ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है, भविष्य में ऑक्सीजन की कमी से किसी मरीज की मौत न हो यह सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों में ऑक्सीजन संयंत्र लगाए जा रहे हैं।

अन्य राज्यों से भी ऑक्सीजन का आयात किया जा रहा है। रावत ने गोपेश्वर के स्नातकोत्तर कॉलेज में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए शुरू किए गए टीकाकरण केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस महामारी के खिलाफ लड़ाई के मद्देनजर अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करना ही राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन डीआरडीओ की मदद से ऋषिकेश और हल्द्वानी में 500-500 बिस्तरों वाले दो अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है जिसका काम जल्द ही पूरा हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केन्द्र से मिल रही मदद के माध्यम से सभी लोगों तक हर संभव स्वास्थ्य सुविधा का लाभ पहुंचाना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह