लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री रावत को दून अस्पताल से दिल्ली के एम्स अस्पताल भेजा गया

By भाषा | Updated: December 28, 2020 11:00 IST

Open in App

देहरादून, 28 दिसंबर कोरोना वायरस से कुछ दिन पहले संक्रमित हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सोमवार को परीक्षण के लिए सरकारी दून अस्पताल से दिल्ली के एम्स ले जाया जा रहा है । 

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया, '' मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वास्थ्य ठीक है। रात में उनका बुखार कम हुआ था। फिजिशियन डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्रीजी का स्वास्थ्य सामान्य है पर उनके फेफडों में हल्का संक्रमण है।''

अधिकारी ने कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली के चिकित्सकों की सलाह पर मुख्यमंत्री को वहां ले जाया जा रहा है ।

हल्का बुखार आने के बाद रावत रविवार देर शाम जांच के लिए दून अस्पताल गए थे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर लिया था।

इससे पहले, 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री रावत के कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद वे पृथकवास में चले गए। रावत के अलावा, उनकी पत्नी और पुत्री भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र