लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री रावत ने बागेश्वर पहुंचकर कोविड-19 व्यवस्थाओं का जायजा लिया

By भाषा | Updated: May 23, 2021 19:34 IST

Open in App

देहरादून, 23 मई उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए ग्राम स्तर पर गठित निगरानी समिति को और बेहतर ढंग से कार्य करने तथा अधिक से अधिक लोगों की जांच कराने की जरूरत पर बल दिया ।

कोविड-19 संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एक दिवसीय दौरे पर बागेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री ने एक समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से कहा कि किसी व्यक्ति में महामारी के लक्षण आने पर उसे तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण हेतु प्रेरित किया जाए तथा अधिक से अधिक लोगों की जांच करायी जाए ।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सभी को संकट की इस घड़ी में बेहतर से बेहतर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराना है जिसके लिए प्रदेश के सभी चिकित्सालयों में आईसीयू एवं वेंटीलेटर बिस्तर के साथ ही ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र भी बढ़ाए गए हैं ।

रावत ने कहा कि इसके अलावा प्रखंड स्तर पर संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी आवश्यक व्यवस्थायें की जा रही हैं ।

मुख्यमंत्री ने आईवरमेक्टिन दवा को प्राथमिकता के साथ सभी लोगों को उपलब्ध कराने तथा टीकाकरण के विषय में व्यापक प्रचार- प्रसार पर भी जोर दिया।

बैठक में अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा, प्रदेश के पेयजल मंत्री और कोविड प्रभारी बिशन सिंह चुफाल, बागेश्वर के विधायक चंदन रामदास और कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल भी मौजूद रहे ।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने कोविड चिकित्सालय एवं कोविड केयर सेंटर में की गयी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल