लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री रावत ने किया योगाभ्यास

By भाषा | Updated: June 21, 2021 13:12 IST

Open in App

देहरादून, 21 जून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोमवार को योगाभ्यास किया और कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करना चाहिए।

यहां उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय परिसर में कोविड नियमों का पालन करते हुए योगाभ्यास के मौके पर मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा, ‘‘योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाला विज्ञान है। स्वस्थ जीवन के लिए सभी को नियमित योग करना चाहिए।’’

रावत ने कहा कि योग को देश एवं दुनिया तक ले जाने में देवभूमि उत्तराखंड का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और योग की वजह से भारत और उत्तराखंड की विश्व में विशिष्ट पहचान है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल का ही परिणाम था।

इस अवसर पर मौजूद प्रदेश के आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड का योग से काफी पुराना संबंध है और प्राचीन समय में ऋषि-मुनि हिमालय की कन्दराओं एवं गुफाओं में योग किया करते थे। उन्होंने कहा कि योग उत्तराखंड की भूमि से निकलकर देश और दुनिया तक फैल चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 'वसुधैव कुटुंबकम' की बात की और योग को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंडवासी सौभाग्यशाली हैं कि वे योग भूमि के शुद्ध पर्यावरण के बीच रह रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी विधानसभा भवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस मौके पर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराडीसैंण में स्थित विधानसभा परिसर के कर्मचारी भी वर्चुअल माध्यम से योग कार्यक्रम से जुड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है