लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री रावत कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए

By भाषा | Updated: April 4, 2021 15:50 IST

Open in App

देहरादून, चार अप्रैल पिछले माह कोविड-19 से पीड़ित हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अब संक्रमण मुक्त हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर स्वयं यह सूचना साझा करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘बीते 48 घंटों में दो बार मेरी कोरोना जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।’’

उन्होंने इसके लिए ईश्वर का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करने वाले प्रदेशवासियों, शुभचिंतकों और समस्त कार्यकर्ताओं के वह हृदय से आभारी हैं।

मुख्यमंत्री रावत 22 मार्च को कोविड 19 से ग्रस्त हुए थे और इस कारण उनका दिल्ली का प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया था जहां उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय नेताओं से भेंट करनी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा