लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री रावत ने श्रद्धालुओं से कुंभ में कोविड दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा

By भाषा | Updated: April 13, 2021 23:19 IST

Open in App

देहरादून, 13 अप्रैल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार कुंभ में बुधवार को मेष संक्रांति और बैसाखी के पर्व पर होने वाले महाकुंभ के तृतीय शाही स्नान पर सभी श्रद्धालुओं से कोविड दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है ।

मुख्यमंत्री रावत ने इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाकुंभ के प्रथम और द्वितीय शाही स्नान का आयोजन सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है । उन्होंने उम्मीद जताई कि भगवान बदरी विशाल, बाबा केदार और गंगा मैया के आशीर्वाद से अगला शाही स्नान भी सफलतापूर्वक संपन्न होगा ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेले में तृतीय शाही स्नान के दौरान साधु-संतों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए राज्य सरकार ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है ।

उन्होंने कहा कि कुंभ में व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए हर अखाड़े के स्नान का समय पहले से निर्धारित कर दिया गया है । इसके साथ ही अन्य श्रद्धालुओं के लिए भी अलग से स्नान की व्यवस्था की गई है। सभी सुरक्षा कर्मी, सफाई कर्मी, मेडिकल स्टाफ आदि अपना कार्य पूरी मुस्तैदी से कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने तृतीय शाही स्नान के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि कोविड को लेकर भारत सरकार द्वारा तय दिशानिर्देशों का पालन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाए रखें और समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज भी करते रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे