लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री रावत ने नंदप्रयाग-घाट मार्ग के चौड़ीकरण की घोषणा की

By भाषा | Updated: April 8, 2021 22:43 IST

Open in App

देहरादून, आठ अप्रैल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को चमोली जिले में नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग को चौड़ा कर डेढ़ लेन करने की घोषणा की।

नंदप्रयाग-घाट क्षेत्र के लगभग 70 गांवों के ग्रामीण महीनों से सड़क के इस हिस्से को डेढ़ लेन का करने की मांग को लेकर आंदोलनरत थे।

क्षेत्र की इस मांग को लेकर थराली क्षेत्र की विधायक मुन्नी देवी शाह ने मुख्यमंत्री रावत से मुलाकात कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

विधायक ने बताया कि सिंगल लेन सड़क होने के कारण नंदप्रयाग-घाट क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। साथ ही संकरे मार्ग पर दुर्घटनाओं का खतरा रहता है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिये जनता सबसे बढ़कर है और जनहित में हर मुमकिन काम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री रावत ने अधिकारियों को घोषणा के संबंध में जल्द शासनादेश जारी करने के भी निर्देश दिए।

इस वर्ष मार्च में अपनी इसी मांग को लेकर गैरसैंण में चल रहे बजट सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करने जा रहे ग्रामीणों का पुलिस से संघर्ष हो गया था और पुलिस को ग्रामीणों पर हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा था।

इस मुद्दे को लपकते हुए विपक्षी कांग्रेस ने तत्कालीन त्रिवेंद्र सरकार से माफी की मांग की थी।

यहां राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि आक्रोशित ग्रामीणों पर लाठीचार्ज भी पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पद से विदाई के कई कारणों में से एक रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग